Asian Games 2023: जैवलिन थ्रो में भारत का धमाल, नीरज चोपड़ा ने गोल्ड तो किशोर ने जीता सिल्वर

हालांकि, नीरज के पहले थ्रो के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. उनका यह थ्रो 85 मीटर के निशान से ऊपर लग रहा था और लेकिन इसे गिना नहीं गया. अधिकारियों और नीरज के बीच लंबी चर्चा के बाद, उन्होंने फैसला किया कि भारतीय खिलाड़ी को तकनीकी खराबी के कारण अपना पहला प्रयास फिर से फेंकना होगा.

नीरज चोपड़ा (Photo Credits: Twitter)

हांगझू: जैवलिन थ्रो में स्टार नीरज चोपड़ा ने बुधवार को एशियाई खेलों में अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया, जबकि किशोर जेना ने रजत पदक हासिल किया. यह नीरज का 88.88 मीटर का चौथा थ्रो था, जो सीज़न का सर्वश्रेष्ठ था. वहीं, उनके हमवतन किशोर ने 87.54 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता.

हालांकि, नीरज के पहले थ्रो के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. उनका यह थ्रो 85 मीटर के निशान से ऊपर लग रहा था और लेकिन इसे गिना नहीं गया. अधिकारियों और नीरज के बीच लंबी चर्चा के बाद, उन्होंने फैसला किया कि भारतीय खिलाड़ी को तकनीकी खराबी के कारण अपना पहला प्रयास फिर से फेंकना होगा. Asian Games 2023: जैवलिन थ्रो में भारत का जलवा, नीरज चोपड़ा ने अपने नाम किया गोल्ड मेडल

गड़बड़ी एक बार फिर हुई और इस बार किशोर जेना को थ्रोइंग लाइन पार करने के लिए उनके दूसरे थ्रो में लाल झंडा दिखाया गया. हालांकि, उन्होंने लाइन पार नहीं की. अधिकारियों से चर्चा के बाद उन्हें सफेद झंडा दिखाया गया. माना जा रहा है कि अन्य विषयों में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं और भारत रेफरी के खिलाफ विरोध दर्ज करा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड