एशियाई खेल: टेनिस में भारत को मिला एक और ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में हारे प्रजनेश

इस्टोमिन ने इस मैच में कुल छह ऐस लगाए जबकि प्रजनेश ने चार ऐस लगाईं. इस्टोमिन ने 17 अनफोसर्ड एरर कीं जबकि भारतीय खिलाड़ी ने 24 अनफोर्सड एरर की.

प्रजनेश (Photo Credit-Twitter)

जकार्ता. भारत के टेनिस खिलाड़ी गुणास्वरेन प्रजनेश यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन पुरुष एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीतने में सफल रहे हैं. उनके पास हालांकि रजत या फिर स्वर्ण जीतने का भी मौका था, लेकिन उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्टोमिन ने सेमीफाइनल में सीधे सेटो में प्रजनेश को मात देकर कांस्य पदक तक रोक दिया.  इस्टोमिन ने प्रजनेश को एक घंटे 36 मिनट तक चले मैच में 6-2, 6-2 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया.

इस्टोमिन ने इस मैच में कुल छह ऐस लगाए जबकि प्रजनेश ने चार ऐस लगाईं. इस्टोमिन ने 17 अनफोसर्ड एरर कीं जबकि भारतीय खिलाड़ी ने 24 अनफोर्सड एरर की. यह भी पढ़े-एशियाई खेल (बैडमिंटन): प्री क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी ने मलेशियाई जोड़ी को हराया

फाइनल में इस्टोमिन का सामना कोरिया के डुकची ली और यिबिंग वु के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान