एशियाई खेल 2018: 100 मीटर रेस में दूती चंद ने जीता सिल्वर

भारतीय महिला एथलीट दुती चंद ने 18वें एशियाई खेलों के आठवें दिन रविवार को 100 मीटर रेस में रजत पदक जीत लिया. 22 साल की दुती ने फाइनल में 11.32 सेकेंड के समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया.

जकार्ता: भारतीय महिला एथलीट दुती चंद ने 18वें एशियाई खेलों के आठवें दिन रविवार को 100 मीटर रेस में रजत पदक जीत लिया. 22 साल की दुती ने फाइनल में 11.32 सेकेंड के समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया. बहरीन की इडिडोंग ओडियोंग ने 11.30 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता. चीन की वेंगली योई ने 11.33 सेकेंड के साथ कांसा अपने नाम किया. दुती ने सेमीफाइनल में 11.43 सेकेंड के समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. दुती और स्वर्ण जीतने वाली ओडियोंग के बीच केवल 0.02 सेकंड के समय का अंतर था.

ओड़िशा की रहने वाली दुती ने इससे पहले पिछले साल एशियाई चैम्पियनशिप में 100 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रिले में कांस्य पदक अपने नाम किया था. हालांकि 200 मीटर में वह चौथे स्थान पर रही थी.

दुती ने 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रिले में रजत पदक जबकि 100 मीटर में कांस्य पदक जीता था.

दुती चोट कारण इस वर्ष आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट