एशियाई खेल 2018: दुती चंद 200 मीटर महिला रेस के फाइनल में

भारत की महिला धावक दुती चंद ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है.

दुती चंद (Photo Credits PTI)

जकार्ता: भारत की महिला धावक दुती चंद ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. दुती ने सेमीफाइनल के हीट-1 में 23.00 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया.

दूसरे स्थान पर बहरीन की इडीडोंग ओडियोंग 23.01 सेकेंड का समय निकाल कर दूसरे स्थान पर रहीं. चीन की कोंग लिंगवेई ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया. उन्होंने 23.32 सेंकेड का समय निकाला.

वहीं, इसी स्पर्धा में भारत को एक बड़ा झटका लगा है. पदक की दावेदार मानी जा रहीं हिमा दास फॉल्स स्टार्ट के कारण इस रेस से बाहर हो गईं.वह हीट-2 में शामिल थीं.

बताे दें कि इसके पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली महिला धावक दुती चंद को 1.5 करोड़ रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है. दुती ने इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड