एशियाई खेल: दुती चंद ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, 200 मी में जीता पदक

दुती ने फाइनल में 23.20 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. इन खेलों में दुती का यह दूसरा रजत पदक है.

दुती चंद (Photo Credits PTI)

जकार्ता. भारत की महिला धाविका दुती चंद ने 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन 200 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता. दुती ने फाइनल में 23.20 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. इन खेलों में दुती का यह दूसरा रजत पदक है. इससे पहले उन्होंने 100 मीटर स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया था.

बहरीन की इडीडोंग ओडियोंग ने 22.96 सेकेंड में रेस पूरी की और पहले पायदान पर रहते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया. चीन की योंगली वेई ने कांस्य पदक जीता. उन्होंने 23.27 सेकेंड का समय निकालते हुए पदक अपने नाम किया. यह भी पढ़े-एशियाई खेल:भारत को गोल्ड दिलाने वाले बजरंग और विनेश को मोदी सरकार दे सकती है ये बड़ा तोहफा

18वें एशियाई खेलों में अब तक भारत के कुल पदकों की संख्या 52 है. 9 गोल्ड, 20 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल के साथ वह पदक तालिका में 9वें स्थान पर है.

दूसरी तरफ भारतीय पुरुष टीम ने पदक को पक्का करते हुए कयाक-4 की 500 मीटर पुरुष स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया. सेल्वाराज एल्बर्ट, अरामबम चिन सिंह, लाइतोनजाम सिंह और बारोई पुरोहित की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल-1 में दूसरा स्थान हासिल किया.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी