एशियाई खेल 2018: नौकायन में दुष्यंत ने जीता कांस्य पदक

सोमवार को दुष्यंत ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए लाइटवेट एकल स्कल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया था. दुष्यंत ने इस स्पर्धा के हीट-1 में 7 मिनट और 43.08 सेकेंड का समय लेते हुए पहला स्थान हासिल किया.

(Photo Credits: Asian Games 2018 Official Website)

जकार्ता में चल रहे एशियाई खेलों का आज छठा दिन और और इस छठे दिन की शुरुआत रजत पदक से हुई है. भारत के दुष्यंत ने रोईंग के लाइटवेट सिंगल्स स्कल्स में कांस्य पदक जीता है. इस कांस्य पदक के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 19 हो गई है. भारत को अबतक 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं. दुष्यंत ने 2014 में भी एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया था. हालांकि, इस बार उनका समय पिछले एशियाई खेलों से बेहतर है.

बता दें कि सोमवार को दुष्यंत ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए लाइटवेट एकल स्कल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया था. दुष्यंत ने इस स्पर्धा के हीट-1 में 7 मिनट और 43.08 सेकेंड का समय लेते हुए पहला स्थान हासिल किया.

वहीं गुरुवार को विश्व कबड्डी की सरताज भारतीय पुरुष टीम को सेमीफाइनल में ईरान के हाथों 18-27 से शर्मनाक हार झेलकर कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा. जबकि, महिला टीम ने फाइनल में पहुंचकर रजत पदक पक्का कर लिया. 1990 में कबड्डी को एशियाई खेलों में शामिल करने के 28 साल बाद यह पहली बार है जब भारतीय पुरुष टीम स्वर्ण पदक अपने घर न ला सकी. भारतीय टीन ने इससे पहले एशियाई खेलों के साथ साथ विश्व कप, एशिया कप और दक्षिण एशियाई खेलों, सभी में खिताब जीते थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड