एशियाई खेल 2018: स्क्वैश में जोशना चिनप्पा ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल
भारत की स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को कांस्य पदक अपनी झोली में डाला है. चिनप्पा को महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में मलेशिया की सिवासांगरी सुब्रामण्यम ने 3-1 से मात देकर कांस्य पदक तक सीमित कर दिया.
जकार्ता: भारत की स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को कांस्य पदक अपनी झोली में डाला है. चिनप्पा को महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में मलेशिया की सिवासांगरी सुब्रामण्यम ने 3-1 से मात देकर कांस्य पदक तक सीमित कर दिया.
चिनप्पा अगर यह मैच जीत जातीं तो फाइनल में पहुंचते ही वह कम से कम रजत पदक की दावेदार बन जातीं.
फाइनल में सिवासांगरी को हमवतन निकोल एन डेविड से भिड़ना होगा. इस तरह इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत मलेशिया की झोली में जाना तय है. निकोल ने भारत की ही दीपिका पल्लीकल को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है.
संबंधित खबरें
West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल
West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स
\