एशियाई खेल 2018: सायना नेहवाल ने फितरानी को मात देकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता भारत की अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.

सायना नेहवाल (Photo credits: Facebook)

जकार्ता: लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता भारत की अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. सायना ने प्री क्वार्टर फाइनल में मेजबान देश इंडोनेशिया की फितरानी को आसान मुकाबले में 21-6, 21-14 से मात दी.

सायना को यह मैच जीतने में 31 मिनट का समय लगा, इस दौरान वह अपनी विपक्षी पर पूरी तरह से हावी रहीं. फितरानी के पास सायना के बेहतरीन स्मैश का कोई जबाव नहीं था. फितरानी को इस मैच में अपनी गलतियों का भी खामियाजा भुगतना पड़ा.

लंबी कूद: फाइनल में पहुंचे चेतन

भारत के चेतन बालासुब्रमण्या ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. चेतन ने 2.15 मीटर की दूरी मापते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया.

वह ग्रुप-बी में पांचवें स्थान पर रहे. उनके ग्रुप से पहले स्थान पर जापान का ताकाशी इटो, मलेशिया के नोराज सिंह रंधावा, चीन के यु वांग, इडीन माजिद और कतर के महामत हमदी ने भी 2.15 मीटर का स्कोर कर फाइनल में प्रवेश किया. दो ग्रुप से कुल 12 खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs WI Squad & Irani Cup: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे और टी20 टीम घोषित; शुभमन और श्रेयस को कमान, ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करेंगे ऋषभ पंत

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट