महिला हॉकी : महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की तीसरी शानदार जीत

तीसरे क्वार्टर में जापान के खिलाफ दूसरे मैच में भारत के लिए दो गोल करने वाली वंदना कटारिया ने इस मैच में 33वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया.

Photo Credits: Facebook

डोंगाए सिटी (दक्षिण कोरिया): मलेशिया को रोमांचक मुकाबले में हराते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने यहां जारी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. भारत ने गुरुवार को खेले गए मैच में मलेशिया को 3-2 से मात दी.भारत के लिए गुरजीत ने 17वें मिनट में ही गोल करते हुए खाता खोला। इसके बाद, दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ.

तीसरे क्वार्टर में जापान के खिलाफ दूसरे मैच में भारत के लिए दो गोल करने वाली वंदना कटारिया ने इस मैच में 33वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया. हालांकि, इसके तीन मिनट बाद ही नूरैनी राशिद ने गोल कर मलेशिया का खाता खोला.

लालरेमसियामी ने तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से पहले 40वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल किया. चौथे क्वार्टर में हानिन ओन ने 48वें मिनट में मलेशिया के लिए दूसरा गोल दागकर स्कोर 3-2 कर लिया.

मलेशिया को ड्रॉ के लिए एक और गोल की जरूरत थी, लेकिन भारतीय टीम ने अपना अच्छा डिफेंस रखते हुए उसे गोल नहीं करने दिया और अंत में 3-2 से जीत हासिल की.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LSG Out Of IPL 2026 Playoffs Race: चेन्नई सुपर किंग्स से हार के बाद IPL 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स