Asia Cup 2025: वो जोड़ी, जिसके नाम टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है. क्या आप उस जोड़ी के बारे में जानते हैं, जिसके नाम एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है. आपको बता दें कि केएल राहुल और विराट कोहली के नाम यह रिकॉर्ड है. आइए, इस मुकाबले में बारे में विस्तार से जानते हैं.

Virat Kohli(Photo Credits: X/ @ICC)

नई दिल्ली, 6 सितंबर : एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है. क्या आप उस जोड़ी के बारे में जानते हैं, जिसके नाम एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है. आपको बता दें कि केएल राहुल और विराट कोहली के नाम यह रिकॉर्ड है. आइए, इस मुकाबले में बारे में विस्तार से जानते हैं. यह मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच 8 सितंबर 2022 को दुबई खेले गया था. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने इस सलामी जोड़ी के दम पर 212/2 का विशाल स्कोर बनाया.

कप्तान केएल राहुल और विराट कोहली ने 12.4 ओवरों में 119 रन की साझेदारी की. केएल राहुल 41 गेंदों में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद सूर्यकुमार यादव महज 6 रन बनाकर आउट हुए. यहां से विराट कोहली ने ऋषभ पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. विराट कोहली 61 गेंदों में 122 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी इस पारी में छह छक्के और 12 चौके शामिल थे. पंत ने 16 गेंदों में 20 रन की पारी खेली. विपक्षी खेमे से फरीद अहमद ने दोनों विकेट अपने नाम किए. यह भी पढ़ें : SL vs ZIM 2nd T20I 2025 Live Toss & Scorecard: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर श्रीलंका को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इसके जवाब में अफगानी टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 111 रन ही बना सकी.अफगानिस्तान के लिए 59 गेंदों में 64 रन की पारी खेलने वाले इब्राहिम जादरान नाबाद लौटे, लेकिन टीम को जीत के करीब तक लेकर नहीं जा सके. भारत ने 101 रन के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवरों में महज चार रन देकर पांच शिकार किए. उनके अलावा अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और दीपक हूडा को एक-एक सफलता मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड