Asia Cup 2025: एशिया कप सुपर-4 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल की उम्मीद रखी बरकरार

एशिया कप सुपर-4 के बेहद अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी है. अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए श्रीलंका ने 134 रन का लक्ष्य दिया था.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

अबू धाबी, 24 सितंबर : एशिया कप सुपर-4 (Asia Cup Super-4) के बेहद अहम मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी है. अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए श्रीलंका ने 134 रन का लक्ष्य दिया था. पाकिस्तान ने हुसैन तलत के नाबाद 32 और मोहम्मद नवाज के नाबाद 38 रन की बदौलत 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता.

पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने ठोस शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की. फरहान का विकेट गिरने के बाद विकेटों की लाइन लग गई. 80 तक टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए. इसके बाद हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज ने मोर्चा संभाला और नाबाद 58 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को 5 विकेट से जीत दिला दी. इस जीत के साथ पाकिस्तान की एशिया कप फाइनल खेलने की उम्मीद बची है, तो श्रीलंका की उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं. श्रीलंका को अपने पिछले मैच में बांग्लादेश से भी हार का सामना करना पड़ा था. यह भी पढ़ें : Pakistan vs Sri Lanka, Super Four Match 3 Asia Cup 2025 Scorecard: पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई श्रीलंका! हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज़ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी. सलामी बल्लेबाज निसांका और कुसाल मेंडिस क्रमश: 8 और शून्य के स्कोर पर शाहीन अफरीदी का शिकार बने. तीसरे नंबर पर उतरे कुसल परेरा 12 गेंद पर 15 रन बनाकर हारिस रऊफ के शिकार बने. वहीं, चौथे नंबर पर आए कप्तान चरिथ असलांका 19 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए. पूर्व कप्तान शनाका शून्य पर आउट हुए. हसरंगा ने 15 रन बनाए.

कामिंडु मेंडिस और चमिका करुणारत्ने ने सातवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 123 तक पहुंचाया. कामिंडु मेंडिस ने अर्धशतक लगाया. वह 44 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेलकर आउट हुए. चमीका करुणारत्ने की 17 रन बनाए. मेंडिस के अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बना सकी. शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए. हुसैन तलत ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिया. हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2, अबरार अहमद ने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 1 विकेट लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड