Asia Cup 2025: सुपर-4 मुकाबले में करारी शिकस्त झेलने के बाद खाता खोलने उतरेंगी पाकिस्तान-श्रीलंका की टीमें

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तानी टीम मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी. यह मुकाबला आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना है. अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 18.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. श्रीलंकाई टीम ने ग्रुप चरण में यहां दोनों मैच जीते थे.

पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नई दिल्ली, 23 सितंबर : पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तानी टीम (Pakistani Team) मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी. यह मुकाबला आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना है. अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 18.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. श्रीलंकाई टीम ने ग्रुप चरण में यहां दोनों मैच जीते थे.

इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को साहिबजादा फरहान और फखर जमान से काफी उम्मीदें होंगी. फरहान भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में अर्धशतक जमा चुके हैं. वहीं, गेंदबाजी में इस टीम को मोहम्मद नवाज और अबरार अहमद से उम्मीदें हैं. दूसरी ओर, श्रीलंकाई खेमा बल्लेबाजी में पथुम निसांका और कुसल मेंडिस पर निर्भर करता है. गेंदबाजी में इस टीम को दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा से उम्मीदें हैं. आबू धाबी का शेख जायद स्टेडियम संयुक्त अरब अमीरात में सबसे ज्यादा स्कोर वाले मैदानों में से एक है. हालांकि, स्लोअर बॉलर्स भी कभी-कभी यहां कामयाब हो सकते हैं. यह भी पढ़ें : India vs Bangladesh T20 Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं भारत बनाम बांग्लादेश का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

आबू धाबी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है. मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका नहीं है. दोनों देशों के बीच साल 2007 से अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान ने 13 मैच अपने नाम किए, जबकि श्रीलंकाई टीम ने 10 मुकाबले जीते.

श्रीलंका की टीम : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, नुवानिदु फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, जेनिथ लियानगे, मथीशा पथिराना, महीश थीक्षाना.

पाकिस्तान की टीम : सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम, खुशदिल शाह, हसन नवाज.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स