एशिया कप 2018: टीम इंडिया की जीत पर खुश हुए सचिन, कही ये बड़ी बात

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने यूएई में हुए एशिया कप में भारत की जीत की सराहना करते हुए रविवार को इसे पूर्ण टीम प्रयास करार दिया।

सचिन तेंदुलकर (Photo Credit-PTI)

मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने यूएई में हुए एशिया कप में भारत की जीत की सराहना करते हुए रविवार को इसे पूर्ण टीम प्रयास करार दिया.  तेंदुलकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने सभी मैच नहीं देखे. जब भी मैंने देखा, मुझे हमारे (भारतीय टीम) प्रदर्शन के तरीके पर खुशी हुई.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरी टीम को श्रेय देता हूं. व्यक्तिगत खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, कुछ खिलाड़ियों ने श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया और कुछ खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन अंतत: मैं कहूंगा कि टीम का प्रयास देखकर मुझे खुशी हुई.’’

यह महान क्रिकेटर आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस मुंबई हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहा था. नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिए जाने के कारण उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की एशिया कप में सफलता के बारे में तेंदुलकर से पूछा गया था.  रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को अंतिम गेंद पर तीन विकेट से हराकर खिताब जीता.  तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मैं सभी को बधाई देना चाहता हूं. अंतत: आप चाहते हैं कि टीम अच्छा प्रयास करे और टीम अच्छा प्रदर्शन करे.’’

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज बल्लेबाज दिखाएंगे दम या गेंदबाज करेंगे कमाल? महामुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल