एसीए ने खिलाड़ियो से कहा, विदेशी लीगों के साथ करार करने से पहले सोच - समझ लें

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने अपने खिलाड़ियों को हिदायत देते हुए कहा है कि अगली बार से विदेशी लीगों के साथ करार करने से पहले वे अच्छी तरह से सोच विचार कर लें.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड (Photo credits: ANI)

सिडनी, 6 मई : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ACA) ने अपने खिलाड़ियों को हिदायत देते हुए कहा है कि अगली बार से विदेशी लीगों के साथ करार करने से पहले वे अच्छी तरह से सोच विचार कर लें. कोरोना के कारण आईपीएल 14 (IPL 14) के स्थगित होने के बाद आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी (Australian player) भारत में ही फंसे हुए हैं. एसीए के मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा, " मैं इस बात को लेकर पक्का तो नहीं हूं कि भविष्य में इसको लेकर खिलाड़ी मौन हो जाएंगे या नहीं, लेकिन इतना को पक्का है कि वो सभी अब अपने किसी भी करार के करार करने से पहले यकीनन इसको लेकर पूरी तरह सोच विचार जरूर करेंगे."

उन्होंने कहा, " देखते ही देखते पूरी दुनिया हमारी आंखों के सामने ही बदल गई. खासकर कोविड को लेकर और दुनिया को उस कोने में तो खासकर जहां इतने सारे केस सामने आते जा रहा है." ग्रीनबर्ग ने आगे कहा, " आप सभी यहां ऑस्ट्रेलिया में अपनी आजादी का मजा उठा सकते हैं. यह जगह पूरी तरह से अलग है. अब अगली बार से पहले सभी खिलाड़ियों को यह सबक मिल गया है कि इस तरह से किसी भी फैसले को लेने से पहले आपको अपना पूरा होमवर्क कर लेना होगा." यह भी पढ़ें : IPL 2021: आईपीएल के बाकी मैचों को सितंबर में कराने पर विचार कर रहा बीसीसीआई

तीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर-एडम जम्पा, केन रिचर्डसन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) और एंड्रयू टाय (राजस्थान रॉयल्स) पहले ही स्वदेश लौट चुके हैं, जबकि बाकी क्रिकेटर्स भारत में फंसे हुए हैं क्योंकि आस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत से आने वाली उड़ानों पर 15 मई तक रोक लगा दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Scorecard: विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 50 रनों से रौंदा, शिवम दुबे के आतिशी पारी पर फिरा पानी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विशाखापत्तनम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\