PCB: पीसीबी के नये मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों से कहा- अनुबंध के प्रावधानों का करें पालन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नयी क्रिकेट प्रबंधन समिति ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों से साफ तौर पर कहा है कि उन्हें अपने अनुबंध के प्रावधानों का पालन करना होगा और इसमें कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

बाबर आज़म और टिम सउदी ( Photo Credit: Twitter)

कराची, 25 दिसंबर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नयी क्रिकेट प्रबंधन समिति ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों से साफ तौर पर कहा है कि उन्हें अपने अनुबंध के प्रावधानों का पालन करना होगा और इसमें कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. यह भी पढ़ें: मैनेजमेंट में लगातार बदलाव के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला पर पाकिस्तान का फोकस

जानकार सूत्रों ने बताया कि शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और शाहनवाज दहानी को साफ तौर पर कहा गया है कि पाकिस्तान की कप्तानी को लेकर ट्वीट करना उनका काम नहीं है.

शाहीन और हारिस ने बाबर आजम को कप्तान बनाये रखने के समर्थन में ट्वीट किये थे. उन्होंने चेताया था कि बाबर को हटाने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिये.

शाहीन ने वह ट्वीट डिलीट कर दिया है । नजम सेठी की अध्यक्षता वाले बोर्ड के नये प्रबंधन ने खिलाड़ियों से कहा है कि उनका काम क्रिकेट पर फोकस करके अच्छा प्रदर्शन करना है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाये गए रमीज राजा ने खिलाड़ियों को काफी छूट दे रखी थी और खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे. अब उन्हें ताकीद की गई है कि क्रिकेट बोर्ड से जुड़े मसलों पर वे कोई बयानबाजी नहीं करें.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से दी पटखनी, सीरीज में किया 2-2 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड