विदेश

Turbulence on Hawaiian Airlines: हवाईयन एयरलाइंस की उड़ान में ‘टर्बुलेंस’ के बाद 36 यात्री घायल, 11 की हालत गंभीर (Watch Video)

फीनिक्स से होनोलूलू जा रही एक हवाईयन एयरलाइंस की फ्लाइट में अचानक से एयर टर्बुलेंस बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई. इससे फ्लाइट में सवार 36 यात्री घायल हो गए.

Turbulence on Hawaiian Airlines: हवाईयन एयरलाइंस की उड़ान में ‘टर्बुलेंस’ के बाद 36 यात्री घायल, 11 की हालत गंभीर (Watch Video)
Turbulence on Hawaiian Airlines (Photo: Twitter)

Turbulence on Hawaiian Airlines: फीनिक्स (Phoenix) से होनोलूलू (Honolulu) जा रही एक हवाईयन एयरलाइंस की फ्लाइट में अचानक से एयर टर्बुलेंस बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई. इससे फ्लाइट में सवार 36 यात्री घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक इनमें से 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं. यह घटना तब हुई जब फ्लाइट होनोलूलू से महज 30 मिनट की दूरी पर थी.

होनोलूलू इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज की ओर से कहा गया है कि 11 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल ले जाने वालों में एक 14 महीने का बच्चा भी था. मरीजों की चोटों में सिर पर गंभीर घाव, खरोंच और बेहोश होना शामिल है. कंपनी ने कहा कि हवाईयन एयरलाइंस सभी प्रभावित यात्रियों और कर्मचारियों की स्थिति की निगरानी कर रही है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2022 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).