वायरल

Maldives Parliament Fight Video: मालदीव संसद में झड़प, मुइज्जू कैबिनेट की मतदान के दौरान एक दूसरे को पटकते दिखें सदस्य, घिनौना हरकत का वीडियो हुआ वायरल

28 जनवरी(रविवार) को मालदीव की संसद के अंदर एक भयानक विवाद शुरू हो गया, जिसके वजह से बड़ा टकराव हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (PPM) और पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) को संसद के अंदर हाथापाई करते हुए दिखाई दिए.

Maldives Parliament Fight Video: मालदीव संसद में झड़प, मुइज्जू कैबिनेट की मतदान के दौरान एक दूसरे को पटकते दिखें सदस्य, घिनौना हरकत का वीडियो हुआ वायरल

Maldives Parliament Brawl Video: 28 जनवरी(रविवार) को मालदीव की संसद के अंदर एक भयानक विवाद शुरू हो गया, जिसके वजह से बड़ा टकराव हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (PPM) और पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) को संसद के अंदर हाथापाई करते हुए दिखाई दिए. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सांसदों को मंत्रिमंडल की मंजूरी पर मतदान के बीच स्पीकर को संसदीय सत्र जारी रखने से रोकने का प्रयास करते देखा गया. एक अन्य वीडियो में एक सांसद को सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए संगीत वाद्ययंत्र बजाते देखा गया. कथित तौर पर विपक्षी सांसदों को भी सत्र से पहले संसद में प्रवेश करने से रोका गया. कैबिनेट के लिए संसदीय मंजूरी पर महत्वपूर्ण मतदान आज होना था. हालाँकि, विपक्ष के सदस्यों ने विशिष्ट कैबिनेट सदस्यों के बारे में चिंताओं का हवाला देते हुए चार महत्वपूर्ण मंत्रियों का समर्थन करने से परहेज किया था.

वीडियो देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).