Hindu GF Murder in Bangladesh: बांग्लादेश में श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना, प्रेमी ने हिंदू लड़की के किए टुकड़े-टुकड़े, दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ भी था चक्कर
अबु बकर ने सिर्फ कविता को ही नहीं फंसा रखा था, वो पिछले पांच सालों से सपना नाम की लड़की तो भी डेट कर रहा था. वह उसके साथ लिव इन में भी रहता था.
Hindu GF Murder in Bangladesh: बांग्लादेश में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम लड़के अबु बकर ने अपनी हिंदू प्रेमिका के कई टुकड़े कर दिए. घटना की जानकारी ऐसे वक्त सामने आई जव वह दूसरी लड़की के साथ मजे कर रहा था. UP: लखनऊ में युवती को चौथी मंजिल से फेंकने वाले आरोपी सूफियान का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
अबु बकर की मुलाकात कविता रानी से हुई. उसने रानी को अपने जाल में फंसा लिया. वह अपनी प्रमिका से प्यार भरी बातें करता है और फिर उसे घर ले आता है. ये सब सिर्फ पांच दिनों के भीतर ही होता है. घर लाने के बाद वह कविता रानी के साथ संबंध बनाता है और फिर किसी बात पर वह लड़की से नाराज हो जाता है. दोनों के बीच तीखी बहस होती है, जिसके बाद गुस्से में अबु बकर लड़की का गला दबाकर उसे मार डालता है.
Bangladesh: Kavita Rani was chopped into pieces by her lover, Abu Bakr.
When police arrived at crime place, they found headless body of a woman. Her head was kept separate, wrapped in polythene. Hands were missing. Victim was identified as Kavita.
Courtesy: @SahidulKhokonbd pic.twitter.com/kCeW3wJxbk
— Organiser Weekly (@eOrganiser) November 18, 2022
लड़की को बेरहमी से हत्या करने के बाद अबु बकर ने उसके लाश के कई टुकड़े कर दिए. उसने कुछ टुकड़े को एक प्लास्टिक बैग में रखा और बाकी बचे हुए टुकड़ों को एक बक्से में भर दिया. वह बाद उसे ठिकाने लगाना चाहता था. यहां तक कि लाश के कुछ टुकड़ों को उशने ठिकाने लगा भी दिया था.
अबु बकर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में वर्कर था, मर्डर के अगले दिन जब वो काम पर नहीं पहुंचा तो कंपनी के मालिक ने फोन करने की कोशिश की, जब संपर्क नहीं हुआ तो उसने अबु बकर के घर पर अपना एक आदमी भेजा. इस दौरान घर पर ताला लगा मिला. मकान मालिक ने जब घर के अंदर देखा तो कुछ शक हुआ और फिर उसने पुलिस को बुला लिया. इसके बाद जब ताला तोड़ा गया तो घर के अंदर से कविता की लाश कई टुकड़ों में मिली.
अबु बकर ने सिर्फ कविता को ही नहीं फंसा रखा था, वो पिछले पांच सालों से सपना नाम की लड़की तो भी डेट कर रहा था. वह उसके साथ लिव इन में भी रहता था. हत्या करने के बाद वो वापस सपना के साथ ढाका भाग गया, जहां वो मजे से रह रहे थे. हालांकि पुलिस ने उसे कविता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

