खेल

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह Polygraph Test के लिए तैयार, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के सामने रखी ये शर्त

पहलवानों के यौन शोषण के गंभीर आरोपों से घिरे बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का नार्को टेस्ट या पाली ग्राफ टेस्ट कराने की मांग की जा रही थी. जिस मांग को बृजभूषण शरण सिंह ने मानते हुए एक शर्त रखी है

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह Polygraph Test के लिए तैयार, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के सामने रखी ये शर्त
बृजभूषण शरण सिंह (Photo Credis ANI)

Wrestlers Protest: पहलवानों के यौन शोषण के गंभीर आरोपों से घिरे बीजेपी  सांसद और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का नार्को टेस्ट या पाली ग्राफ टेस्ट कराने की मांग की जा रही थी. जिस मांग को बृजभूषण शरण सिंह ने मानते हुए एक शर्त रखी है. WFI के प्रमुख ने कि वह अपना नार्को टेस्ट, पाली ग्राफ टेस्ट तथा लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं लेकिन उनकी एक शर्त भी है कि उनके साथ में विनेश फोगाट तथा बजरंग पुनिया का भी यही टेस्ट होना चाहिए। अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं. तो मीडिया को बुलाकर घोषणा करें और हम यह बचन देते हैं कि वह भी इसके लिए तैयार हैं.

वहीं आगे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मै आज भी अपनी बात पर कायम हूँ और हमेशा कायम रहने का देशवासियो को वादा करता हूँ.... रघुकुल रीती सदा चली आयी, प्राण जाये पर वचन न जाई।।...

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2023 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).