खेल

World Athletics Championship 2023: थोड़ी देर में गोल्ड के लिए मैदान में उतरेंगे नीरज चोपड़ा, भारत के पास 5 मेडल जीतने का सुनहरा मौका

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के आखिरी दिन भारत अपनी झोली में 5 मेडल कर सकता है. आज भाला फेंक में नीरज चोपड़ा गोल्ड अपने नाम कर सकते हैं. इसके साथ ही ट्रैक इवेंट में 4x400 मीटर रिले और स्टीपलचेज का भी फाइनल है.

World Athletics Championship 2023: थोड़ी देर में गोल्ड के लिए मैदान में उतरेंगे नीरज चोपड़ा, भारत के पास 5 मेडल जीतने का सुनहरा मौका
(Photo Credit : Twitter)

Neeraj Chopra: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के आखिरी दिन भारत अपनी झोली में 5 मेडल कर सकता है. आज भाला फेंक में नीरज चोपड़ा गोल्ड अपने नाम कर सकते हैं. इसके साथ ही ट्रैक इवेंट में 4x400 मीटर रिले और स्टीपलचेज का भी फाइनल है. फाइनल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 11:45 बजे शुरू होगा. बता दें कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में अभी तक भारत ने एक भी मेडल नहीं जीत सका है. बुडापेस्ट में खेली जा रही इस चैंपियनशिप में आज सभी की निगाहें नीरज चोपड़ा पर रहेंगी. नीरज चोपड़ा के अलावा दो और भारतीय डीपी मनु और किशोर जेना भी भाला फेंक के फाइनल में हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2023 10:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).