क्रिकेट

BBL 2022-23: बिग बैश लीग में इस खिलाड़ी ने जमीन खोदकर पकड़ा बेहतरीन कैच, देखते रह गए दर्शक

सिडनी की पारी का 18वां ओवर फेंक रहे थे मैथ्यू केली. केली की तीसरी गेंद को जॉर्डन सिल्क ने डीप मिडविकेट की तरफ खेलना चाहा. गेंद डीप मिडविकेट और स्क्वायर लेग के बीच में गई. डीप मिडविकेट पर खड़े एश्टन एगर ने लपक लिया. एगर ने अपने दाईं तरफ दौड़ लगाई और डाइव मारकर शानदार कैच लपक लिया. इस दौरान उनका पैर जमीन में इस कदर लगा कि स्टेडियम की घास निकल आई.

BBL 2022-23: बिग बैश लीग में इस खिलाड़ी ने जमीन खोदकर पकड़ा बेहतरीन कैच, देखते रह गए दर्शक

बिग बैश लीग में एक से एक कारनामा देखने को मिल रहा हैं. शनिवार को लीग के मौजूदा सीजन का छठा मैच  पर्थ स्क्रोचर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला गया. सिडनी की पारी के दौरान स्क्रोचर्स के खिलाड़ी एश्टन एगर ने ऐसा बेहतरीन कैच लपका की सभी हैरान रह गए. किसी को उम्मीद नहीं थी कि एगर गेंद तक पहुंच जाएंगे लेकिन वह पुहंचे और कैच भी लिया. सिडनी की पारी का 18वां ओवर फेंक रहे थे मैथ्यू केली. केली की तीसरी गेंद को जॉर्डन सिल्क ने डीप मिडविकेट की तरफ खेलना चाहा. गेंद डीप मिडविकेट और स्क्वायर लेग के बीच में गई. डीप मिडविकेट पर खड़े एश्टन एगर ने लपक लिया. एगर ने अपने दाईं तरफ दौड़ लगाई और डाइव मारकर शानदार कैच लपक लिया. इस दौरान उनका पैर जमीन में इस कदर लगा कि स्टेडियम की घास निकल आई.

ट्वीट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).