क्रिकेट

शादी के 8 साल बाद पिता बने जहीर खान, पत्नी सागरिका घाटगे ने दिया बेटे को जन्म; जानें क्या रखा नाम?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. इस जोड़े ने अपने बेटे के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की, जिसमें उनके बेटे की एक झलक दिखाई और अपने बेटे का नाम भी बताया जो फतेहसिंह खान है.

शादी के 8 साल बाद पिता बने जहीर खान, पत्नी सागरिका घाटगे ने दिया बेटे को जन्म; जानें क्या रखा नाम?
जहीर खान और सागरिका घाटगे बने मम्मी-पापा (Photo: Instagram)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. इस जोड़े ने अपने बेटे के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की, जिसमें उनके बेटे की एक झलक दिखाई और अपने बेटे का नाम भी बताया जो फतेहसिंह खान है. कैप्शन में सागरिका ने लिखा, "प्यार, कृतज्ञता और ईश्वरीय आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बच्चे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं." बता दें की साल 2017 में जहीर खान ने चक दे इंडिया एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी की थी. दोनों एक पार्टी के दौरान मिले थे और दोनों के बीच वहां से दोस्ती शुरू हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. अब शादी के 8 साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं. सागरिका ने अपने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी दी.

शादी के 8 साल बाद जहीर खान और सागरिका घाटगे बने मम्मी-पापा 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).