Yuzvendra Chahal on Divorce With Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक और मानसिक संघर्ष पर तोड़ी चुप्पी, वीडियो में जानें स्टार स्पिनर ने क्या कहा?
करीब 40-45 दिनों तक वे क्रिकेट से ब्रेक पर रहे. चहल ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ समय तक वे अपनी शादी को लेकर दुनिया के सामने दिखावा कर रहे थे, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि लोग जानें कि सब कुछ ठीक नहीं है. सोशल मीडिया पर 'चीटर' कहे जाने और बेवफाई के आरोपों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी और कहा कि इस तरह की बातें उन्हें और ज्यादा तोड़ देती थीं.
Yuzvendra Chahal on Divorce With Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से अपने तलाक और मानसिक संघर्ष को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. राज शमानी के पॉडकास्ट में चहल ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था, जब वे क्रिकेट से भी दूर हो गए थे. उन्होंने खुलासा किया कि तलाक की प्रक्रिया के दौरान वे महज 2-3 घंटे ही सो पाते थे और कई बार आत्महत्या जैसे विचार भी मन में आते थे. इस दौरान उन्होंने अपने दोस्तों से चिंता और मानसिक हालत साझा की थी. करीब 40-45 दिनों तक वे क्रिकेट से ब्रेक पर रहे. चहल ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ समय तक वे अपनी शादी को लेकर दुनिया के सामने दिखावा कर रहे थे, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि लोग जानें कि सब कुछ ठीक नहीं है. सोशल मीडिया पर 'चीटर' कहे जाने और बेवफाई के आरोपों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी और कहा कि इस तरह की बातें उन्हें और ज्यादा तोड़ देती थीं.
युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक पर तोड़ी चुप्पी
युजवेंद्र चहल ने मानसिक संघर्ष पर भी कही बड़ी बात
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2025 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

