Virat's Instagram Story For Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल के दोहरा शतक पर विराट कोहली का रिएक्शन, इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा सनकी, देखें पोस्ट
आईसीसी विश्व कप 2023 का 39वां मैच ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से अफगानिस्तान को हराया. इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस ने एकदिवसीय इतिहास में आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया. दोनों ने 170 गेंदों में नाबाद 202 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को एक समय 91/7 पर स्कोर होने के बावजूद जीत दिलाई.
Virat's Instagram Story For Maxwell: आईसीसी विश्व कप 2023 का 39वां मैच ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से अफगानिस्तान को हराया. इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस ने एकदिवसीय इतिहास में आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया. दोनों ने 170 गेंदों में नाबाद 202 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को एक समय 91/7 पर स्कोर होने के बावजूद जीत दिलाई. ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 201 रनों की शानदार पारी खेली. मैक्सवेल के इस पारी के बाद से क्रिकेट जगत के कई दिग्गज अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आधुनिक युग के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी पर मैक्सवेल के दोहरे शतक पर अपनी प्रतिक्रिया दी. विराट ने लिखा,"ऐसा बस आप ही कर सकते थे.सनकी ग्लेन मैक्सवेल".
देखें ट्वीट:
Virat Kohli's Instagram story for Glenn Maxwell. pic.twitter.com/WlY20Xux12
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

