क्रिकेट

RCB vs DC मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में मोहम्मद सिराज और कर्ण शर्मा के साथ मजाक करते हुए दिखे विराट कोहली, देखें मजेदार वीडियो

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2024 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया. इसी के साथ आरसीबी ने जीत का पंजा लगाया है. इस दौरान दिल्ली पर 47 रन की जीत के बाद आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली टीम मोहम्मद सिराज के साथ हंसी-मजाक किए.

RCB vs DC मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में मोहम्मद सिराज और कर्ण शर्मा के साथ मजाक करते हुए दिखे विराट कोहली, देखें मजेदार वीडियो
Virat Kohli, Mohammed Siraj (Photo: RCB)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2024 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया. इसी के साथ आरसीबी ने जीत का पंजा लगाया है. इस दौरान दिल्ली पर 47 रन की जीत के बाद आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली टीम मोहम्मद सिराज के साथ हंसी-मजाक किए. जिसका वीडियो आरसीबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है.

वीडियो में आरसीबी के एक्स एडमिन ने मोहम्मद सिराज से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली टीम की जीत पर कुछ शब्द बोलने के लिए कहा. जिसपर सिराज ने कहा,"क्या वापसी है! हम एक समय में केवल एक ही गेम में फोकस करना है. क्वालिफिकेशन हमारे हाथ में है या नहीं. हमारे नियंत्रण में क्या है - तेज गेंदबाजों के पास गेंदें हैं, बल्लेबाजों के पास बल्ला है. हमें बस जाना है और अटैक करना है. अगर हम क्वालीफाई करते हैं तो यह बहुत अच्छा है. लेकिन हम इस ब्रांड का क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं.' जिस पर कर्ण ने जवाब दिया, "ऐसा ही होता है"। उनके बगल में विराट कोहली भी बैठे थे और सभी जोर-जोर से हंसने लगे. जवाब में कोहली ने हंसते हुए कहा, "वह कह रहे हैं कि बल्लेबाज के पास बल्ला है और गेंदबाज के पास बॉल है". नीचे आप पूरा वीडियो देख सकतें हैं.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).