क्रिकेट

Virat Kohli Presented Dean Elgar Special Gift: डीन एल्गर के आखिरी टेस्ट पर विराट कोहली ने दी स्पेशल गिफ्ट, देखें तस्वीर

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला गया. दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली हैं. दो ही दिन में दूसरा टेस्ट खत्म हो गया. इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

Virat Kohli Presented Dean Elgar Special Gift: डीन एल्गर के आखिरी टेस्ट पर विराट कोहली ने दी स्पेशल गिफ्ट, देखें तस्वीर
डीन एल्गर और विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला गया. दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली हैं. दो ही दिन में दूसरा टेस्ट खत्म हो गया. इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 23.2 ओवर में महज 55 रन बनाकर सिमट गई. वहीं, पहली पारी में टीम इंडिया 34.5 ओवर में 153 रन बनाकर आलआउट हो गई. पहली पारी में टीम इंडिया ने 98 रनों की बढ़त बना ली थीं. दूसरी पारी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 36.5 ओवर में महज 176 रन बनाकर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 106 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 5 ने सबसे ज्यादा विकेट झटके. टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 79 रन बनाने थे. दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मैच के बाद विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डीन एल्गर को टीम इंडिया द्वारा हस्ताक्षरित अपनी जर्सी भेंट की. डीन एल्गर का ये आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला मैच था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2024 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).