USA T20 World Cup Squad 2024: टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका ने किया टीम का ऐलान, उन्मुक्त चंद को नहीं मिली जगह
संयुक्त राज्य अमेरिका ने शुक्रवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी टीम की घोषणा की. टूर्नामेंट के मेजबानों ने न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार क्रिकेटर कोरी एंडरसन को टीम में शामिल किया.
USA T20 World Cup Squad 2024: संयुक्त राज्य अमेरिका ने शुक्रवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी टीम की घोषणा की. टूर्नामेंट के मेजबानों ने न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार क्रिकेटर कोरी एंडरसन को टीम में शामिल किया. लेकिन भारत के पूर्व अंडर-19 के कप्तान उन्मुक्त चंद को 15 सदस्यीय टीम में जगह पाने में असफल रहे. अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोनाल पटेल को टीम का कप्तान बनाया गया है. और एरोन जोन्स उनके डिप्टी होंगे. वहीं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण कनाडा श्रृंखला से चूकने के बाद स्टार तेज गेंदबाज अली खान की टीम में वापसी हुई है. पाकिस्तान मूल के बल्लेबाज शायन जहांगीर की भी टीम में जगह मिली है. जबकि गजानंद सिंह और उस्मान रफीक विश्व कप टीम में नहीं हैं.
टी20 विश्व कप के लिए यूएसए टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स (उप-कप्तान), एंड्रीज़ गॉस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोश्तुश केनजिगे, सौरभ नेथ्रालवकर , शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर.
रिजर्व खिलाड़ी: गजानंद सिंह, जुआनॉय ड्राईस्डेल, यासिर मोहम्मद.
देखें ट्वीट:
It's almost time to defend our home turf in the @T20WorldCup! Here is our 15-player squad that will be representing the United States in the World Cup beginning on June 1!#WeAreUSACricket #T20WorldCup #TeamUSA #Cricket pic.twitter.com/phnzT2Ce48
— USA Cricket (@usacricket) May 3, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2024 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

