IND vs ENG 4th Test 2024 Day 3, Stumps: तीसरे दिन का खेल खत्म, 192 का पीछा करने उतरे टीम इंडिया ने जोड़े 40 रन, जीत के लिए चाहिए 152
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक, 192 का पीछा करने उतरे टीम इंडिया ने 40 रन जोड़े लिए हैं, भारत को जीत के लिए 152 चाहिए, 10 विकेट हाथ में है.
IND vs ENG 4th Test 2024 Day 3 Live Score: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक, 192 का पीछा करने उतरे टीम इंडिया ने 40 रन जोड़े लिए हैं, भारत को जीत के लिए 152 चाहिए, 10 विकेट हाथ में है. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की. चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रनों पर आल आउट हो गई है. जबकि भारतीय टीम पहली पारी में बस 307 रन ही बना पाई. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 90 रन बनाकर अपने शतक से चुक गए. इंग्लैंड को 46 रनों की बढ़त मिली. इस बीच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 145 रन पर आलआउट हो गई है. जिसके वजह से भारत को जीत के लिए 192 रन बनाने होंगे. वही भारत के लिए आज आश्विन ने पंजा खोला है, उनका साथ कुलदीप यादव ने 4 और जडेजा ने 1 विकेट लेकर भरपूर दिया है.
ट्वीट देखें:
End of a terrific day in Ranchi! 🏟️#TeamIndia need 152 more runs to win on Day 4 with 10 wickets in hand 👌👌
Scorecard ▶️ https://t.co/FUbQ3MhXfH#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/JPJXwtYrOx
— BCCI (@BCCI) February 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

