क्रिकेट

Suryakumar Yadav Reaction: "मुझे नहीं पता कि अभी क्या कहे", टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भवुक हुए सूर्यकुमार यादव, देखें वीडियो

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 दूसरी बार इतिहास रच दिया। भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए खिताब जीता और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 7 रन से फाइनल जीता.

Suryakumar Yadav Reaction:
Suryakumar Yadav (Photo: BCCI)

Suryakumar Yadav Reaction: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 दूसरी बार इतिहास रच दिया। भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए खिताब जीता और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 7 रन से फाइनल जीता. इस मैच में साउथ अफ्रीका को जब आखिरी ओवर में 6 गेंदों में 16 रनों की जरुरत थी. तभी हार्दिक की लो फुलटॉस गेंद को डेविड मिलर ने छक्के के लिए मारा, गेंद लगभग बाउंड्री के पार भेज ही दी थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने चमत्कारिक कैच लेकर मैच का रुख पलट दिया और वर्ल्ड कप भारत की झोली में दाल दिया.

इस बीच फाइनल मैच जीतने के बाद बीसीसीआई ने एक वीडियो साझा किया है. जिसमें सूर्या जीत का जश्न मानते हुए कहते हैं, "मुझे नहीं पता कि अभी क्या कहना है. इसे समझने में शायद एक या दो दिन का समय लगेगा, शायद जब हम भारत पहुंचेंगे, तब हमें पता चलेगा कि क्या हुआ है। बस इस पल को जी रहे हैं, परिवार के साथ अभी हर चीज का आनंद ले रहे हैं." नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.

वर्ल्ड कप जीतने के बाद भवुक हुए सूर्यकुमार यादव

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2024 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).