‘Mahi Bhai Sun Lo Aap’ आईपीएल में शिवम दुबे से गेंदबाजी करवाने की सुरेश रैना ने की वकालत, CSK के ऑलराउंडर ने एमएस धोनी के सामने लगा दी अर्जी, देखें वीडियो
सुरेश रैना ने उनकी गेंदबाजी की प्रशंसा की और कहा, "माही भाई ने देखा है इनको, चेन्नई में 3 ओवर पक्के हैं इसका." दुबे बहुत खुश हुए और उन्होंने कैमरे से कहा, "माही भाई सुन लो आप,'' और दोनों हंसने लगे. उसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Suresh Raina Praises Shivam Dube: IND बनाम AFG 1st T20I 2024 में शिवम दुबे ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. गेंदबाजी करने आए ऑलराउंडर ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को आउट कर पवेलियन भेज दिया. साथ ही अपने दो ओवरों में सिर्फ नौ रन दिए. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए दुबे ने 40 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए. मैच के बाद, सुरेश रैना ने उनकी गेंदबाजी की प्रशंसा की और कहा, "माही भाई ने देखा है इनको, चेन्नई में 3 ओवर पक्के हैं इसका." दुबे बहुत खुश हुए और उन्होंने कैमरे से कहा, "माही भाई सुन लो आप,'' और दोनों हंसने लगे. उसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो देखें:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2024 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

