Shikhar Dhawan On Virat Kohli, Rohit Sharma Retirement: विराट कोहली, रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर शिखर धवन हुए भावुक, बोले– पिच पर सिर्फ शॉट्स नहीं, यारियां भी बनती हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक अंदाज़ में अपनी प्रतिक्रिया दी है. शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर विराट और रोहित के साथ कुछ यादगार तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें न केवल महान क्रिकेटर बताया, बल्कि अपने जज़्बात भी बयां किए.

Shikhar Dhawan On Virat Kohli, Rohit Sharma Retirement: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक अंदाज़ में अपनी प्रतिक्रिया दी है. शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर विराट और रोहित के साथ कुछ यादगार तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें न केवल महान क्रिकेटर बताया, बल्कि अपने जज़्बात भी बयां किए. शिखर धवन ने पोस्ट में लिखा, "पिच पर सिर्फ शॉट्स नहीं, यारियां भी बनती हैं." इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा, "हंसी, वो पल और वो लम्हें जिन्होंने इतिहास रचा. टेस्ट क्रिकेट आपको ज़रूर मिस करेगा." शिखर धवन, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए कई सालों तक एक साथ क्रिकेट खेला और कई अहम जीतों में योगदान दिया. यह तिकड़ी मैदान पर न सिर्फ शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती थी, बल्कि आपसी दोस्ती और समझ के लिए भी मशहूर रही है. धवन की इस भावुक पोस्ट ने क्रिकेट प्रशंसकों को उन सुनहरे लम्हों की याद दिला दी जब ये तीनों खिलाड़ी टीम इंडिया की रीढ़ माने जाते थे.

विराट कोहली, रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर शिखर धवन हुए भावुक

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\