क्रिकेट

Sachin Tendulkar Trolls Shoaib Akhtar: वर्ल्ड कप में लगातार 8वीं बार पाकिस्तान को हराने के बाद सचिन तेंदुलकर ने शोएब अख्तर को किया ट्रोल, सोशल मीडिया पर की जमकर खिचाई

आज वन डे वर्ल्ड कप 2023 का 12 वां महामुकाबला भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों देशों के बीच ये महामुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान का सात विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

Sachin Tendulkar Trolls Shoaib Akhtar: वर्ल्ड कप में लगातार 8वीं बार पाकिस्तान को हराने के बाद सचिन तेंदुलकर ने शोएब अख्तर को किया ट्रोल, सोशल मीडिया पर की जमकर खिचाई
सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर (Photo Credits: Twitter)

आज वन डे वर्ल्ड कप 2023 का 12 वां महामुकाबला भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों देशों के बीच ये महामुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान का सात विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम को 42.5 ओवरों में महज 191 रन बनाकर सिमट गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस बीच सोशल मीडिया मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर को जमकर ट्रोल किया हैं. दरअसल, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि कल अगर ऐसा कुछ करना है, तो #थैंडरख. मैच के बाद इस ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि मेरे दोस्त, आप की सलाह का पालन करें और सब कुछ बिल्कुल ठंडा रखा... इस ट्वीट पर मजेदार कमेंट देखे को मिल रहा हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2023 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).