क्रिकेट

Rohit Sharma, Hardik Pandya Practice Video: चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले साथ नजर आए रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या, रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में की प्रैक्टिस, देखें वीडियो

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले गुरुवार को एक साथ अभ्यास करते हुए देखा गया. हाल ही में उन्हें मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के साथ देखा गया था, और अब पांड्या के साथ अभ्यास करते नजर आए.

Rohit Sharma, Hardik Pandya Practice Video: चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले साथ नजर आए रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या, रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में की प्रैक्टिस, देखें वीडियो

India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टी20 सीरीज(T20 Series) का पहला मुकाबला 22 जनवरी 2025 को कोलकाता(Kolakata) के एडेन गार्डन(Eden Garden) में खेला जाएगा. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले गुरुवार को एक साथ अभ्यास करते हुए देखा गया. हाल ही में उन्हें मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के साथ देखा गया था, और अब पांड्या के साथ अभ्यास करते नजर आए. रोहित और पांड्या भारत की इंग्लैंड के खिलाफ आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज की तैयारी कर रहे हैं. जहां रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है, वहीं पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की जीत की उम्मीदों के लिए महत्वपूर्ण होंगे. नवी मुंबई के रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में हुए इस अभ्यास का वीडियो एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर साझा किया. इस वीडियो में दोनों खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करते हुए देखा जा सकता है.

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में की प्रैक्टिस

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).