क्रिकेट

Rahul Dravid Celebration Video: टीम इंडिया ने 17 साल बाद उठाई टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, राहुल द्रविड़ ने कुछ इस अंदाज में किया सेलिब्रेट; देखें वीडियो

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराकर दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाई हैं.

Rahul Dravid Celebration Video: टीम इंडिया ने 17 साल बाद उठाई टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, राहुल द्रविड़ ने कुछ इस अंदाज में किया सेलिब्रेट; देखें वीडियो
राहुल द्रविड़ (Photo Credits: Twitter)

IND Beat SA, T20 World Cup 2024 Final: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराकर दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाई हैं. टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहीं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 169 रन ही बना सकीं. टीम इंडिया ने ट्रॉफी उठा ली हैं. इस बीच बतौर कोच राहुल द्रविड़ का ये आखिरी मैच था. टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में राहुल द्रविड़ ने भी अहम भुमिका निभाई हैं. राहुल द्रविड़ ने भी खास अंदाज में जीत को सेलिब्रेट किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2024 12:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).