क्रिकेट

Pakistani Fan Sold His Tractor To Watch IND-PAK Match: भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए पाकिस्तानी फैन ने बेचा था ट्रैक्टर, अब सूर्याकुमार यादव की वजह से वसूल हुआ पैसा

9 जून को खेले गए मुकाबले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया था. इस मैच के बाद अब एक दिलचस्प खबर भी सामने आ रही है. पाकिस्तान के एक फैन ने टीम इंडिया और पाकिस्तान के मुकाबले को देखने के लिए ट्रैक्टर बेच दिया था. लेकिन पाकिस्तान की हार ने फैन को काफी निराश कर दिया था.

Pakistani Fan Sold His Tractor To Watch IND-PAK Match: भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए पाकिस्तानी फैन ने बेचा था ट्रैक्टर, अब सूर्याकुमार यादव की वजह से वसूल हुआ पैसा
भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: BCCI/PCB)

IND vs PAK Match: 9 जून को खेले गए मुकाबले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया था. इस मैच के बाद अब एक दिलचस्प खबर भी सामने आ रही है. पाकिस्तान के एक फैन ने टीम इंडिया और पाकिस्तान के मुकाबले को देखने के लिए ट्रैक्टर बेच दिया था. लेकिन पाकिस्तान की हार ने फैन को काफी निराश कर दिया था. लेकिन फिर बुधवार को टीम इंडिया और अमेरिका के बीच खेले गए मैच में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वजह से उसका पैसा वसूल हो गया. बुधवार को पाकिस्तानी फैन भारत और यूएस का मैच देखने स्टेडियम पहुंचा था. इस मैच के बार फैन ने बताया कि मैं 3000 डॉलर का ट्रैक्टर बेचकर भारत-पाकिस्तान का मैच देखने आया था. इस मुकाबले में हम हार गए थे. मैं काफी निराश था, लेकिन भारतीय फैंस ने मेरा काफी सपोर्ट किया. इतने सारे मैसेज आए. इसलिए मुझे लगा कि आज इंडिया को सपोर्ट करना चाहिए. मैं ट्रैक्टर बेचकर बाबर आजम का मैच देखने आया था, लेकिन आज सूर्यकुमार यादव ने मेरा दिल जीत लिया. आज का मैच देखकर बहुत मजा आया. ट्रैक्टर के पैसे टीम इंडिया ने वसूल करवा दिए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).