क्रिकेट

India vs Pakistan: 'भारत के बिना पाकिस्तान क्रिकेट खत्म हो जाएगा', जानें क्यों वायरल हो रहा PCB अध्यक्ष का पुराना वीडियो

रमीज राजा का एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा है. इस वीडियो में रमीज राजा कहते दिख रहे हैं कि भारत के बगैर पाकिस्तान क्रिकेट कुछ भी नहीं है.

India vs Pakistan: 'भारत के बिना पाकिस्तान क्रिकेट खत्म हो जाएगा', जानें क्यों वायरल हो रहा PCB अध्यक्ष का पुराना वीडियो

Ramiz Raja Video India vs Pakistan: 2023 में पाकिस्तान एशिया कप की मेजबानी करेगा. टूर्नामेंट खेलने वाली सभी टीमों को पाकिस्तान जाना होगा, लेकिन BCCI के सचिव जय शाह ने टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे पर जाने से साफ इनकार कर दिया है. उनके इस बयान पर घमासान मचा हुआ है. जय शाह के बयान पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा की ओर से भी सख्त प्रतिक्रिया  सामने आई है.

पीसीबी ने अगले साल भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने की धमकी दी है. रमीज राजा की इस धमकी के बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा है. इस वीडियो में रमीज राजा कहते दिख रहे हैं कि भारत के बगैर पाकिस्तान क्रिकेट कुछ भी नहीं है. ICC को सबसे ज्यादा रेवेन्यू भारत से मिलता है. ऐसे में भारत के बगैर पाकिस्तान क्रिकेट खत्म हो जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2022 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).