क्रिकेट

Rohit-Virat Hug: मोहम्मद सिराज ने लिया विकेट, विराट कोहली- रोहित शर्मा ने एक दूसरे को गर्मजोशी से लगाया गले, देखें वीडियो

मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी के दौरान पूर्व कप्तान विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा को काफी गर्मजोशी से एक दूसरे को गले लगाते देखा गया. यह घटना तब हुई जब विराट ने मोहम्मद सिराज की तरफ इशारा करते हुए गेंद डालने के लिए कहा, उनके मास्टर प्लान के अनुसार गेंदबाजी करते हुए सिराज ने अगले ही गेंद पर विकेट झटक दिया

Rohit-Virat Hug: मोहम्मद सिराज ने लिया विकेट, विराट कोहली- रोहित शर्मा ने एक दूसरे को गर्मजोशी से लगाया गले, देखें वीडियो

Rohit-Virat Hug Video: 03 जनवरी 2024(बुधवार) से भारत(India) बनाम दक्षिण अफ्रीका(South Africa) दूसरा टेस्ट 2023 केपटाउन(Cape Town) के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम 23.2 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट हो गई है. मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी के दौरान पूर्व कप्तान विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा को काफी गर्मजोशी से एक दूसरे को गले लगाते देखा गया. यह घटना तब हुई जब विराट ने मोहम्मद सिराज की तरफ इशारा करते हुए गेंद डालने के लिए कहा, उनके मास्टर प्लान के अनुसार गेंदबाजी करते हुए सिराज ने अगले ही गेंद पर विकेट झटक दिया. जिसके बाद कोहली और रोहित ने एक दूसरे की ओर दौड़ पड़े. इस मैच में मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

वीडियो देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).