End Of An Era: विराट कोहली- रोहित शर्मा के T20I से सन्यास की घोषणा के बाद मोहम्मद शमी ने दिया इमोशनल ट्रिब्यूट, देखें पोस्ट
टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक दिल छू लेने वाला संदेश शेयर किया है. मोहम्मद शमी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ खेलने के अवसर के लिए आभार व्यक्त किया
Shami Tribute for Virat Kohli, Rohit Sharma: टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक दिल छू लेने वाला संदेश शेयर किया है. मोहम्मद शमी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ खेलने के अवसर के लिए आभार व्यक्त किया. भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल मैच सात रन से जीतकर विश्व कप खिताब के लिए 13 साल के इंतजार को खत्म किया. मेन इन ब्लू ने शनिवार 29 जून को बारबाडोस में अपनी दूसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल की. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपने टी20ई करियर का अंत जीत के साथ किया.
पोस्ट देखें:
End of an era. Virat bhai, you have taken T20 cricket to new heights with your passion, dedication, and exceptional skills. Your leadership and sportsmanship will always be remembered. It’s been an honor to play alongside you. Best wishes for your future endeavors. 🙏🏏🇮🇳… pic.twitter.com/Hemry5ijUQ
— 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@MdShami11) June 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2024 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

