KS Bharat Accurate Prediction: 'रोहित भाई के पास जाएगा अभी', केएस भरत की सटीक भविष्यवाणी, स्टंप माइक में कैद हुई आवाज; देखें वीडियो
केएस भरत ने रविवार, 4 फरवरी को भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट 2024 के दौरान तीसरे दिन की आखिरी गेंद के बारे में काफी सटीक भविष्यवाणी की. जैसे ही अक्षर पटेल दिन की आखिरी गेंद डालने के लिए तैयार हो रहे थे.
- Read in
- हिंदी
KS Bharat Accurate Prediction: केएस भरत ने रविवार, 4 फरवरी को भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट 2024 के दौरान तीसरे दिन की आखिरी गेंद के बारे में काफी सटीक भविष्यवाणी की. जैसे ही अक्षर पटेल दिन की आखिरी गेंद डालने के लिए तैयार हो रहे थे. उसी समय केएस भरत कहते है, "रोहित भाई के पास जाएगा अभी, रोहित भाई के पास जाएगा," इसका मतलब है कि गेंद रोहित शर्मा की ओर जाएगी, जो पहली स्लिप में तैनात थे. और उनकी भविष्यवाणी तब सच साबित हुई जब स्ट्राइक पर मौजूद बल्लेबाज रेहान अहमद ने स्लिप में रोहित के पास से गुजरती हुई गेंद पर कट शॉट खेला. भारतीय कप्तान ने डाइव लगाई लेकिन गेंद निकल गई, जो बाउंड्री के लिए चली गई. केएस भरत की यह आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब चल रहा है.
देखें ट्वीट:
KS Bharat was clearly saying that it will go to Rohit Sharma at slips, still rohit was reluctant and dropped an easy catch #INDvENG #INDvsENGTest pic.twitter.com/Ic9nltPbPT
— Syed Saadatullah (@SyedSaadat123) February 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

