क्रिकेट

India vs New Zealand 2nd Test 2024 Toss Update: दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल 24 अक्टूबर पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराया। इसके साथ ही कीवी तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है.

India vs New Zealand 2nd Test 2024 Toss Update: दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IND vs NZ (Photo: BCCI)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd Test 2024 Toss Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल 24 अक्टूबर पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराया. इसके साथ ही कीवी तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. इस बीच दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दोनों टीमों के प्लेइंग 11 की बात करें तो कीवी टीम में मिचेल सैंटनर की मैट हेनरी की जगह वापसी हुई है. वहीं भारतीय टीम में शुभमन गिल, आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर की एंट्री हुई है. इसके अलावा केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को टीम से बाहर किया गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी, मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2024 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).