क्रिकेट

IND vs WI 2nd Test Day 3 Live Score Update: वेस्टइंडीज की टीम का तीसरा विकेट गिरा, सलामी बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट 75 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने पहला मैच पारी और 141 रनों से जीता था. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक वेस्टइंडीज ने 41 ओवर में एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए थे.

IND vs WI 2nd Test Day 3 Live Score Update: वेस्टइंडीज की टीम का तीसरा विकेट गिरा, सलामी बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट 75 रन बनाकर आउट
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने पहला मैच पारी और 141 रनों से जीता था. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक वेस्टइंडीज ने 41 ओवर में एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए थे. इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 128 ओवरों में 473 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 121 रन बनाए. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट 75 रन बनाकर आर अश्विन का शिकार हुए. वेस्टइंडीज की टीम का स्कोर 157/3.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2023 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).