क्रिकेट

IND vs WI 1st Test Day 1 Live Score Update: बारिश की वजह से खेल रुका, टीम इंडिया का स्कोर 66/0

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका के विंडसॉर पार्क में खेला जा रहा हैं. इस मैच के साथ ही टीम इंडिया अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल का आगाज भी कर रहीं हैं. डोमिनिका में टीम इंडिया 13 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेल रहा हैं.

IND vs WI 1st Test Day 1 Live Score Update: बारिश की वजह से खेल रुका, टीम इंडिया का स्कोर 66/0
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका के विंडसॉर पार्क में खेला जा रहा हैं. इस मैच के साथ ही टीम इंडिया अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल का आगाज भी कर रहीं हैं. डोमिनिका में टीम इंडिया 13 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेल रहा हैं. पिछली बार साल 2011 में इस मैदान पर मुकाबला ड्रॉ छूटा था. टीम इंडिया यहां अब तक एक ही मैच खेल पाई है. यह टीम इंडिया का दूसरा टेस्ट हैं. इस बीच वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 64.3 ओवर में 150 रन बनाकर सिमट गई. वेस्टइंडीज की तरफ से एलिक अथानाज़ ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए यशस्वी और रोहित ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की. टीम इंडिया ने 15.5 ओवरों में 66 रन बनाए. रोहित शर्मा 28 रन और यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर खेल रहे हैं. इन दोनों ने 95 गेंदों में 66 रन बनाए हैं. इस बीच बारिश की वजह से खेल को रोक दिया गया हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 02:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).