क्रिकेट

IND vs SA 2nd ODI: दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफ्रीका ने टीम इंडिया को सात विकेट से हराकर कर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया हैं. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया ने 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 287 रन बनाए.

IND vs SA 2nd ODI: दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा
दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफ्रीका ने टीम इंडिया को सात विकेट से हराकर कर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया हैं. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया ने 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 287 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा ऋषभ पंत ने 85 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज़ शम्सी ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका को ये मुकाबला जीतने के लिए 288 रनों की जरूरत हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने ताबड़तोड़ शुरूआत की और सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और जानेमन मलान ने अपना अर्धशतक पूरा किया. दक्षिण अफ्रीका ने ये लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जानेमन मलान ने सबसे ज्यादा 91 रन जड़े. टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2022 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).