IND vs PAK: विराट कोहली के आउट होने के बाद खुश नजर नहीं आए आईशोस्पीड, वीडियो हुआ वायरल
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में के भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच में सबकी नजरें विराट कोहली के ऊपर थी. विराट कोहली का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ़ शानदार है.
IND vs PAK: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में के भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच में सबकी नजरें विराट कोहली के ऊपर थी. विराट कोहली का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ़ शानदार है. हालांकि रविवार को न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप के मुक़ाबले में विराट का बल्ला नहीं चला. विराट सिर्फ 4 रन ही बना पाए और नसीम शाह की गेंद पर अपना विकेट गवां बैठे. विराट के आउट होने के अमेरिकी यूट्यूबर आईशोस्पीड खुश नजर नहीं आए. जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है. वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है की स्पीड विराट के आउट होने पर गुस्सा, नाराज़गी और बुरी तरह से परेशान हो जाते हैं, जब एक भारतीय प्रशंसक उन्हें शांत रहने के लिए कहता है तो वे कहते हैं, "ऐसा होता रहता है" और "यह ठीक नहीं है". नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.
देखें वीडियो:
🚨| WATCH: Speed's reaction to Virat Kohli losing his wicket during the IND vs. PAK match pic.twitter.com/zEGAzksiwJ
— Speedy HQ (@iShowSpeedHQ) June 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

