IND vs PAK, 19th Match Live Update: न्यूयॉर्क में फिर शुरू हुई बारिश, रोका गया खेल; टीम इंडिया का स्कोर 8/0
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच आज तक 7 बार उनकी भिड़ंत हो चुकी है, जिनमें से 5 बार भारत, एक बार पाकिस्तान और उनका एक मैच टाई रहा था.
IND vs PAK, 19th Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच आज तक 7 बार उनकी भिड़ंत हो चुकी है, जिनमें से 5 बार भारत, एक बार पाकिस्तान और उनका एक मैच टाई रहा था. यह ग्रुप-ए का मुकाबला हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अब तक 1-1 मुकाबले खेले हैं. पाकिस्तान की टीम का मुकाबला अमेरिका के खिलाफ था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ जीता था. इस बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. मैच में एक बार फिर बारिश ने खलल डाला है. करीब एक घंटा देरी से मैच शुरू हुआ और एक ओवर का खेल हुआ तभी अचानक फिर बारिश शुरू हो गई. फिलहाल खेल रोक दिया गया है. एक ओवर में टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी विकेट के आठ रन है.
Live updates: Rain stops play. India 8/0 in 1 over vs Pakistan in a T20 World Cup Group A match#INDvPAK #T20WorldCup #INDvsPAK
Live Scorecard https://t.co/TOnORsPHIe
Live Updates https://t.co/oAh2GOYbA9
— CricketNDTV (@CricketNDTV) June 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2024 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

