IND vs PAK, 19th Match Live Score Update: पाकिस्तान की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज बाबर आजम हुए आउट
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच आज तक 7 बार उनकी भिड़ंत हो चुकी है, जिनमें से 5 बार भारत, एक बार पाकिस्तान और उनका एक मैच टाई रहा था.
IND vs PAK, 19th Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच आज तक 7 बार उनकी भिड़ंत हो चुकी है, जिनमें से 5 बार भारत, एक बार पाकिस्तान और उनका एक मैच टाई रहा था. यह ग्रुप-ए का मुकाबला हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अब तक 1-1 मुकाबले खेले हैं. पाकिस्तान की टीम का मुकाबला अमेरिका के खिलाफ था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ जीता था. इस बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की पूरी टीम 19 ओवर में महज 119 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 42 रनों की धमाकेदार पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके. पाकिस्तान की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 120 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज बाबर आजम 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. पाकिस्तान की टीम का स्कोर 26/1.
WT20 2024. WICKET! 4.4: Babar Azam 13(10) ct Suryakumar Yadav b Jasprit Bumrah, Pakistan 26/1 https://t.co/M81mEjp20F #T20WorldCup #INDvPAK
— BCCI (@BCCI) June 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2024 11:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

