क्रिकेट

IND VS NZ, 2nd ODI Live Score: टीम इंडिया को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हुए आउट

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया इस मैच में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

IND VS NZ, 2nd ODI Live Score: टीम इंडिया को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हुए आउट
रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया इस मैच में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 34.3 ओवरों में महज 108 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 109 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 51 रन बनाकर हेनरी शिपली का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 72/1.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).