IND VS NZ, 2nd ODI Live Score: दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया 2-0 से कब्ज़ा
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 34.3 ओवरों में महज 108 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया ने वनडे सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया हैं. दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 34.3 ओवरों में महज 108 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 20.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य (111) को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए. न्यू जीलैंड की ओर से हेनरी शिपली और मिचेल सेंटनर ने एक-एक विकेट झटके. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 24 जनवरी को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा.
2ND ODI. India Won by 8 Wicket(s) https://t.co/tdhWDoSwrZ #INDvNZ @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) January 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

