क्रिकेट

IND vs NZ 1st T20I Live Score: रांची में टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचे एमएस धोनी, पत्नी साक्षी भी रहीं मौजूद (Watch Video)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रांची में खेला जा रहा हैं. इससे पहले टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में शानदार जीत दर्ज की. भारतीय टीम टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में उतरेगी. टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.

IND vs NZ 1st T20I Live Score: रांची में टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचे एमएस धोनी, पत्नी साक्षी भी रहीं मौजूद (Watch Video)
एमएस धोनी और साक्षी (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रांची में खेला जा रहा हैं. इससे पहले टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में शानदार जीत दर्ज की. भारतीय टीम टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में उतरेगी. टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाई. न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 59 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 177 रन बनाने हैं. इस बीच पहले टी20 मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में नजर आए. धोनी मैच के दौरान कुछ मौकों पर हाथ हिलाकर फैंस का शुक्रिया करते भी दिखे. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2023 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).