IND vs ENG: चौथे टेस्ट में इंग्लैंड पर भारत की जीत के बाद विराट कोहली ने की युवा टीम की सराहना, देखें पोस्ट
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया. इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया. इस बीच भारतीय टीम स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने भारत की इस जीत पर बधाई दी है.
IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया. इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया. इस बीच भारतीय टीम स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने भारत की इस जीत पर बधाई दी है. विराट ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए लिखा,"हाँ!!! हमारी युवा टीम द्वारा अभूतपूर्व श्रृंखला जीत. धैर्य, दृढ़ संकल्प और लचीलापन दिखाया".
बता दें की इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने 353 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम 307 रनों पर सिमट गई. हालाँकि दूसरी पारी में भारत की कसी गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड 145 रनों पर ढेर हो गई इस दौरान भारत ने 192 रनों का लक्ष्य मिला. जिसे छठें विकेट के लिए शुभमन गिल 52(124) और ध्रुव जुरेल 39(77) के बीच 72 रनों की साझेदारी ने मैच को भारत की झोली में दाल दिया. रोहित शर्मा ने 55(81) और नाबाद शुभमन गिल ने 52(124) रनों की शानदार पारी खेली. इस मैच में ध्रुव जुरेल को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला. जुरेल ने पहली पारी में 90(149) रनों की शानदार पारी खेली.
देखें ट्वीट:
YES!!! 🇮🇳
Phenomenal series win by our young team. Showed grit, determination and resilience.@BCCI
— Virat Kohli (@imVkohli) February 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

